सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- देवबंद में नवनिर्मित एक कक्षीय न्यायालय भवन एवं न्यायिक अधिकारीगण के लिए एक श्रेणी 05 के आवास का व्र्चुअल लोकार्पण इलाहबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति अरुण भंसाली द्वारा किया गया। इस दौरान उच्च न्यायालय के अवस्थापना समिति के अध्यक्ष न्यायामूर्ति मनोज कुमार गुप्ता एवं प्रशासनिक न्यायाधीश संभाग सहारनपुर अब्दुल मुईन वीडियो कांफ्रेसिंग में मौजूद रहे। जिला न्यायालय सहारनपुर सभागार में आयोजित व्र्चुअल कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति अरुण भंसाली ने परियोजनाओं के पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान न्यायमूर्ति अब्दुल मुईन ने न्यायालय एवं आवासीय भवन के निर्माण पर हर्ष व्यक्त किया। जबकि न्यायामूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने समिति द्वारा जिला न्यायालय में चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी। जिला न्य...