फतेहपुर, सितम्बर 7 -- फतेहपुर। दोआबा की बिंदकी तहसील के खजुहा कस्बे के मूल निवासी राजीव लोचन शुक्ल को प्रयागराज हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा के बाद जिलेवासियों ने बधाई दी है। बताया गया कि जल्द ही वह शपथ ग्रहण करेंगे। वर्तमान में श्री शुक्ल प्रयागराज के सिविल लाइंस में निवासरत हैं और लंबे समय से सिविल व क्रिमिनल मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। न्यायमूर्ति के पिता न्यायमूर्ति स्वर्गीय महेश नारायण शुक्ल, वर्ष 1983 से 1985 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायमूर्ति के पद पर रह चुके हैं। इस पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री शुक्ल की यह उपलब्धि जनपद के लिए गर्व का विषय बन गई है। फतेहपुर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं कवि पंकज पाण्डेय ने बधाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.