पटना, फरवरी 19 -- सामान्य प्रशासन विभाग ने पटना उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी शिशिर कुमार मिश्र का निलंबन मुक्त कर दिया है। गुरुवार को जारी संकल्प में विभाग ने उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया है। मिश्रा पूर्व में मधेपुरा में अपर समाहर्ता, विभागीय जांच के पद पर तैनात थे। विभाग के अनुसार, निलंबन मुक्त करने के आदेश में उच्च न्यायालय ने उनके विरुद्ध संचालित विभागीय कार्यवाही को छह माह के अंदर पूर्ण करने का आदेश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...