रांची, नवम्बर 16 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड हाईकोर्ट के 25 वर्ष पूरे होने पर नया लोगो जारी किया गया है। लोगो काफी आकर्षक है और कई संदेश दे रहा है। लोगो की डिजाइन न केवल राज्य की पहचान और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है, बल्कि न्यायिक मूल्यों और राष्ट्रीय प्रतीकों का भी सशक्त संदेश देती है। झारखंड हाईकोर्ट के लोगो की बाहरी परत पलाश के फूल को दर्शाती है, जो राज्य का राजकीय पुष्प है। इसके चटख नारंगी-लाल रंग प्रदेश की सुंदरता, ऊर्जा और दृढ़ता का प्रतीक हैं। अंदर की हरी परत साल के पत्तों को दर्शाती है, जो राज्य की जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और घने साल वन क्षेत्र की पहचान है। लोगो के केंद्र में स्थित तराजू न्याय की निष्पक्षता, समानता और पारदर्शिता का प्रतीक है, जो बताता है कि न्याय सभी के लिए समान है, चाहे किसी का सामाजिक, आर्थिक ...