प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- हाईकोर्ट उत्तराखंड के उप महाधिवक्ता (फौजदारी) केएस बोरा ने कर्नगलंज के मकान मालिक पर सामान, नकदी व जेवरात चोरी करने और जबरन ताला बंद करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। उनकी तहरीर के अनुसार, बेटा व बेटी उनकी पत्नी माया बोरा के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं। परिवार 30 जून को कमरे में ताला बंद कर उनके पास नैनीताल आया था। उनकी पत्नी 27 अगस्त को लौटीं। आरोप है कि मकान मालिक आशीष गोस्वामी व उसकी पत्नी अर्पण के साथ में दो लड़कों ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भागा दिया। कमरे का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया। कमरे में 83 हजार रुपये नकदी, सोचे-चांदी के जेवरात व अन्य सामान थे। उनकी पत्नी व बच्चे प्रयागराज में रिश्तेदार के घर रहने को विवश हैं। थाना प्रभारी कर्नलगंज संजय कुमार सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.