वाराणसी, दिसम्बर 18 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को दोबारा कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रो. वर्मा ने समाज कार्य के संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष के साथ गांधी अध्ययन पीठ के निदेशक के रूप में पुनः पदासीन हुए। प्रो. वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 9 सितंबर-2025 को अचानक आदेश जारी कर उन्हें अनुचित रूप से पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने इस आदेश के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...