आजमगढ़, जनवरी 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतिका राजन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का नया सचिव बनाया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीते सप्ताह के अंत में कुछ न्यायिक अधिकारियों के क्षेत्राधिकार परिवर्तित करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव का काम संभाल रहे अंकित वर्मा को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 11, फास्ट ट्रैक कोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन अतुल पाल को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 12, मुंसिफ शहर मीनल वर्मा को प्रोन्नत कर फॉस्ट ट्रैक कोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है। मुंसिफ हवाली फराज हुसैन को न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 22आशुतोष मणि को मुंसिफ हवाली, न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकिता गोंड को फास्ट ट्रैक कोर्ट जूनियर डिवीजन महिला बनाया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.