जमशेदपुर, मार्च 11 -- अजीत कुमार मिश्र और दीपक कुमार मिश्र को समाहरणालय में अनुसेवी की नौकरी मिली है। दोनों को एडीसी भगीरथ प्रसाद ने सोमवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। इन दोनों ने 2010 में जिला में निकली अनुसेवी की बहाली के लिए आवेदन किया था। तब अनुसेवी के लिए योग्यता आठवीं कक्षा पास थी। हालांकि ये दोनों उस समय इंटर पास थे और इसके आधार पर तत्कालीन नियुक्ति समिति ने इन दोनों को आवेदन को रद्द कर दिया था। इसके खिलाफ दोनों भाइयों ने हाईकोर्ट में केस कर दिया। 15 साल बाद इस मामले में हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को दोनों को नियुक्त करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट का मानना है कि अधिक योग्यता किसी नौकरी के लिए पात्रता में बाधक नहीं है। इसके कारण दोनों को नियुक्त करना पड़ा है। दोनों की उम्र भी 50 वर्ष और इससे अधिक हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.