गिरडीह, फरवरी 13 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां-तिसरी पथ पर खोटमनाय के पास पर उच्च न्यायालय के आदेश पर गैर-मजरूआ भूमि पर बने भवनों को ध्वस्त करते हुए अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। यह कार्रवाई सीओ अविनाश रंजन की अगुवाई में पुलिस के सहयोग से की गई। बताया जा रहा है उक्त स्थल पर 16 प्लॉट में बनें आवास को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश उच्च न्यायालय द्वारा अंचल में आया था। जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा याचिका दायर किए जाने के बाद 14 प्लॉट पर अगले आदेश तक कार्रवाई पर रोक लगा दी गई। शेष 2 प्लॉट पर बनें 3 मकानों को 2 जेसीबी मशीन के सहयोग से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन को करना पड़ा विरोध का सामना: गुरुवार को जब दोपहर 12 बजे प्रशासन की टीम सीओ की अगुवाई में वहां पहुंची वह एक बड़े घर को तोड़ना प्रारंभ किया। इस दौरान प्रशासन को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.