मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- सरैया। प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बैठक अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। बैठक 16 जनवरी को प्रखंड कार्यालय परिसर में बुलाई गई थी। कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. बीएन सिंह ने बताया कि प्रमुख जानकी देवी और उपप्रमुख तारकेश्वर कुमार चौधरी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय के आदेश पर जिला पंचायतीराज पदाधिकारी ने बैठक पर रोक लगा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...