कौशाम्बी, दिसम्बर 16 -- तहसील चायल के बरई उर्फ सरायअकिल में खनन और राजस्व विभाग ने विवादित खेत में लगी फसल को प्रशासन ने कुर्क कर दिया था। एसडीएम ने खेत में लगी धान की फसल को कटवाकर सुरक्षित रखवा दिया था। पीड़ित ने हाईकोर्ट में धान की उपज दिलाने की गुहार लगाई थी। आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद राजस्व विभाग पीड़ित को उपज मुहैया नहीं करा रही है। बरई उर्फ सरायअकिल कस्बा निवासी उमाकांत पांडेय पुत्र राम मनोहर किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि मार्च 2022 में उनके दस बिस्वा खाली पड़ी जमीन से गांव के ही एक व्यक्ति ने रात में मिट्टी का खनन किया था। इसी बीच एक विरोधी ने उनके खिलाफ मिट्टी खनन का शिकायती पत्र जिलाधिकारी और खनन विभाग को दे दिया। आरोप है कि शिकायत की बगैर जांच कराए खनन और राजस्व विभाग ने उनके नाम 4 अप्रैल 2022 को पांच लाख रुपए की ...