गाजीपुर, फरवरी 19 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विकासखंड कासिमाबाद के सनेहुआ ग्राम प्रधान संध्या देवी को बुधवार को बहाल कर दिया। सनेहुआ ग्राम प्रधान संध्या देवी को शासनादेश संख्या 730 / 33 दिनांक 26 -4 -2022 का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर ग्राम प्रधान पद से पदच्यूत किया गया था। जिस पर उच्च न्यायालय ने 5 फरवरी 2026 को आदेश पारित कर जिलाधिकारी के आदेश को निरस्त कर दिया। जिसके अनुपालन के क्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को आदेश पारित कर ग्राम प्रधान सनेहुआ संध्या देवी को बहाल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...