नई दिल्ली, मार्च 23 -- - एन हरिहरन दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने नीरज नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राजधानी में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए थे। रविवार शाम तक दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और राउज एवेन्यू की सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन में विभिन्न पदों पर विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई। दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में 2967 मतों के साथ एन हरिहरन ने अध्यक्ष पद और 4515 मतों के साथ सचिन पुरी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। इसी क्रम में सचिव पद पर विक्रम सिंह पंवार, संयुक्त सचिव पद पर कुणाल मल्होत्रा और कोषाध्यक्ष पद पर कनिका सिंह विजयी हुईं। विजयी हुए प्रत्याशियों का हौसला और जज्बा देखने लायक था। समर्थकों ने लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की। विजयी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.