लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हरिशरण मिश्रा, रामकेवल मिश्रा और संतोष कुमार मिश्रा हैं। आरोपियों से मामले में पूछताछ की जा रही है। राधेश्याम राय ने बताया रविवार को सुदईपुरवा दत्तनगर गांव में सगे भाई पट्टीदारों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में सुभाष चंद्र मिश्रा, विश्वास चंद्र मिश्रा और आकाश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सुभाष चंद्र मिश्रा की मृत्यु हो गई। इस मामले में मृतक के सगे भाई अरुण मिश्रा की तहरीर पर थाना करनैलगंज ...