मथुरा, नवम्बर 29 -- थाना हाइवे के अंतर्गत हाइवे स्थित एक रेस्टोरेंट-बार में विगत रात जैकेट से रुपये गायब होने की बात को लेकर ग्राहक व वेटर में कहासुनी हो गयी। आरोप है कि रेस्टारेंट कर्मियों ने ग्राहकों के साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है। इलाका पुलिस ने इस प्रकार की किसी प्रकार की घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोगों में एक रेस्टोरेंट में मारपीट हो रही है। बाउंसर जैसे लोग डंडे चलाते दिख रहे हैं। महिलाओं की चीखपुकार भी सुनायी दे रही है। वीडियो में मारपीट बारे में बताया जा रहा है कि हाइवे क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट-बार का यह वीडियो है। इसकी हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। इसमें बताया जा रहा है कि शहर के तीन व्यापारी परिवार खाना खाने वहां गये थे। खाने...