लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- नेशनल हाइवे किनारे बाइक खड़ी कर गए युवक की बाइक चोरी हो गई। अंकित कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी ग्राम कुटीपुरवा उमराकला, थाना सकरन जनपद सीतापुर अपनी बाइक से ससुराल ग्राम लुधौनी स्थित ससुराल जा रहा था। रास्ते में खानीपुर के पास मोड़ पर अंकित ने बाइक खड़ी कर दी और कुछ दूरी पर चला गया। वापस लौटने पर देखा कि बाइक मौके से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...