भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। यातायात पुलिस की ओर से संचालित हाइवे पेट्रोलिंग की टीम ने मंगलवार को कहलगांव और औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर 6 गाड़ियों का चालान काटा। ट्रायल के तौर पर मंगलवार से ऑनलाइन फाइन काटने का काम शुरू किया गया है। यातायात पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में दो हाइवे पेट्रोलिंग गाड़ियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया गया है। आधुनिक उपकरणों से लैस गाड़ियां सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने, ओवर स्पीड से चलने, थर्ड पार्टी का बीमा नहीं रहने आदि पर ऑनलाइन जुर्माना काट रही हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल ट्रायल के तौर पर गाड़ियों में तैनात पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए काम करवाया जा रहा है। बुधवार से इसे नियमित कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.