देहरादून, नवम्बर 10 -- रूड़की। रुड़की दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल नारसन क्षेत्र से गुजर रही एक बारात की गाड़ियों के काफिले में कुछ वाहनों की खिड़कियों से बाराती बाहर निकल हुडदंग मचा रहे थे। जबकी कुछ वाहनों द्वारा हूटर का भी इस्तेमाल किया गया। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कोतवाली मंगलौर की चौकी नारसन पुलिस ने विभिन्न सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर उक्त काफिले में चल रहे सात वाहनों को चिन्हित कर उनका खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के अपराध में ऑनलाइन चालान किया। यह घटना रविवार रात की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.