कन्नौज, दिसम्बर 1 -- कन्नौज। नेशनल हाईवे पर चलती कार के दरवाजे खोलकर स्टंट करने वाले युवक को ट्रैफिक पुलिस ने वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने कार को सीज कर दिया और चालक पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मानीमऊ के निकट हाईवे का है, जहां बलेनो कार पर सवार कुछ युवक खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे। वे कार के दरवाजे खोलकर संतुलन बनाए हुए थे और इस दौरान वीडियो भी शूट कर रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराज़गी देखने को मिली। खबर सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और आरोपित कार चालक की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने सराएमीरा चौकी क्षेत्र में रंगीयन पुरवा निवासी चालक आलोक को बलेनो कार सहित हिरासत में ले लिया। ...