मेरठ, अगस्त 6 -- हाइवे पर युवती से मारपीट करने और धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है। आरोपी ने युवती को नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाया और धर्मांतरण कराया था। हस्तिनापुर की युवती दिल्ली के लक्ष्मीनगर में अपनी बहन के पास रहती है और ब्यूटी पार्लर चलाती है। दो साल पहले सरधना निवासी इरशाद ने नाम बदलकर सोशल मीडिया पर युवती को जाल में फंसाया था। इसके बाद युवती का नाम बदलकर फरहीन किया और एक साल पहले निकाह किया। दोनों एक अगस्त को मसूरी घूमने गए थे। वापसी में कार की किश्त की रकम लेने को इरशाद ने दबाव बनाया और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने हाइवे पर वलीदपुर के पास कार रोकी और युवती को कार से उतार दिया। मारपीट कर दी और छोड़कर चला गया। इस दौरान हिंदू संगठन के कुछ सदस्यों ने बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.