एटा, सितम्बर 22 -- एटा। रविवार सुबह चार बजे हाइवे पर मैक्स पिकअप का टायर फट गया। मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जिला इटावा थाना फ्रेडस कालोनी के विनीत बिहार कालोनी निवासी देवेश शर्मा (19) पुत्र हरिओम शर्मा साथी शिवेन्द्र निवासी समरतपुर औरेया, दीपक निवासी बिल्थर इटावा के साथ मैक्स पिकअप से जिला हाथरस के सिकंद्राराऊ जा रहे थे। पिकअप में यूरिया लिक्विड भरा हुआ था। रविवार सुबह चार बजे कासगंज रोड फ्लाईओवर के पास हाइवे पर पहुंचे। वही पर टायर फट गया। टायर फटने के बाद गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों केा मेडिकल कॉलेज लाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.