चंदौली, अक्टूबर 7 -- पड़ाव(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर-पड़ाव हाईवे मार्ग पर स्थित डांडी गांव के समीप बीते सोमवार की देर रात करीब एक बजे मिट्टी के ढूहा से टकराकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रुप घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान बिहार निवासी 26 वर्षीय सौरभ यादव को मृत घोषित कर दिया। वही दो अन्य गंभीर रुप से घायल युवक का उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतक परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। बिहार प्रान्त के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा निवासी 26 वर्षीय सौरभ यादव अपने पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पिता कपिल यादव रामनगर थाना क्षेत्र के सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.