कन्नौज, जनवरी 16 -- कन्नौज। मानीमऊ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बेकाबू टैंकर ने अलीगढ़ के अधिवक्ता को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह प्रयागराज से लौटने के दौरान कार से उतरकर पैदल हाईवे पार कर होटल पर चाय पीने जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के रेलवे मामू-भांजा रोड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल दास गर्ग बुधवार को किसी काम से प्रयागराज गए थे। शुक्रवार को वह वापस घर लौट रहे थे। कानपुर में वह कन्नौज की ओर आ रही कार में लिफ्ट मांग कर बैठे थे। दोपहर करीब 2:00 बजे सदर कोतवाली के मानीमऊ क्षेत्र के गांव मित्रसेनपुर के निकट पहुंचते ही गोपाल दास गर्ग ने चालक को चाय पीने के लिए कार रोकने को कहा। इससे कानपुर की ओर जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.