शामली, जनवरी 5 -- शहर के मेरठ-करनाल मार्ग पर बाइक के आगे कुत्ता आ जाने से बाइक सवार दो लोग सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डायल-112 पुलिस द्वारा सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया, जहां एक की दशा गंभीर होने के कारण हायर सेेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ निवासी मोहित पुत्र सुरेन्द्र अपनी किरायाना की दुकान का सामान लेने के लिए गांव के ही रजत पुत्र प्रदीप के साथ बाइक पर सवार होकर शामली आ रहा था। बताया जाता है कि जब वह सामान लेकर वापस लौट रहे थे तो काबडौत पुल के निकट अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां मोहित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.