वाराणसी, दिसम्बर 8 -- कछवांरोड (वाराणसी)। मिर्जामुराद पुलिस ने सोमवार को हाइवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप और ढाबों के सामने बने अनावश्यक कट प्वाइंट को बंद कराया। साथ ही नाले पर बने अस्थायी रास्ते को तोड़कर समतल करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान पेट्रोलपंप कर्मियों सहित अन्य लोगों ने विरोध भी किया। मौके पर एनएचएआई के अधिकारी और पीएसी के जवान भी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार हाल ही में गोमती जोन के डीसीपी और एडीसीपी के निरीक्षण में यह पाया गया था कि हाइवे पर पेट्रोल पंप और ढाबों के सामने बनाए गए अनावश्यक कट दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इसी के आधार पर अधिकारियों ने गुड़िया, बिहड़ा, ठठरा, चित्रसेनपुर, खोचवा, रूपापुर, डंगहरिया, भिखीपुर समेत अन्य स्थानों पर स्थित ऐसे कट प्वाइंट बंद करने का निर्देश दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...