बदायूं, सितम्बर 2 -- सैदपुर। सोमवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान एमएफ हाईवे पर एक पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ गिरने के कारण आवागमन बाधित हो गया। पेंड़ गिरने से गांव रहेडिया के पास करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क पर वाहनों की कतारें लगने से लंबा जाम लग गया। इसके अलावा पेड़ सड़क के किनारे लगे बिजली के तारो पर गिर भी गिर गया, जिससे तार टूटकर जमींदोज हो गये। हालांकि बिजली के तार के गिरने की खबर पर बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और सप्लाई को बंद किया। बिजली के तारों के गिरने से कई गांवो की आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.