कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज के रोही ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित बाइक पलट गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। नगर पालिका भरवारी के खल्लाबाद निवासी 25 वर्षीय श्यामू पुत्र स्व. राम मनोहर मेहनत मजदूरी करके परिजनों का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को श्यामू अपने बड़े भाई सियाराम के साथ शुक्रवार को छितानी का पुरवा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात दोनों भाई वापस घर जा रहे थे। जैसे ही वह श्यामू बाइक लेकर रोही रेलवे ओवरब्रिज के समीप पहुंचा। अचानक बाइक हाइवे के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में श्यामू की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई सियाराम गंभीर रूप से घायल हो ग...