बागपत, जनवरी 8 -- बागपत। हरियाणा से भूसा लेकर खुर्जा बुलंदशहर जा रहा ट्रेक्टर-ट्राला बुधवार की रात दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर सिसाना गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते वहां रातभर जाम के हालात बने रहे। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम और पुलिस कर्मियों ने वहां बेरिकेटिंग कराते हुए रूठ डायवर्ट करा दिया। वहीं, गुरुवार की सुबह जिस स्थान पर ट्रेक्टर ट्राला पलटा हुआ था, वहां से निकलते समय एक केंटर नाले में गिरकर पलट गया, गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि ट्राले में भूसा लदा हुआ था, जिसके चलते उसे वहां से हटवाया नहीं जा सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...