शामली, जनवरी 28 -- मेरठ करनाल हाईवे गोल चक्कर के समीप एक ट्रक की टैंपों से टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि टैंपों चालक समेत लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बुधवार की शाम को मेरठ करनाल हाईवे पर बाईपास गोल चक्कर के पास शामली से झिंझाना आ रहे सवारी से भरे थ्री व्हीलर में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि थ्री व्हीलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियां सडक पर जा गिरीं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों थ्री व्हीलर चालक शाहनवाज पुत्र यामीन निवासी गांव गुज्जरपुर,वसीम पुत्र खलील निवासी ...