मथुरा, जून 22 -- मथुरा। थाना छाता के अंतर्गत हाइवे पर संस्कृति विवि के सामने सवारी लेकर जा रही टाटा मैजिक का अचानक टायर फट गया। इसके चलते मैजिक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलटने से 12 सवारियां घायल हो गयीं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार दोपहर बरसाना से सवारियां लेकर मैजिक (छोटा हाथी) चालक गांव पसोली की ओर जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे हाइवे पर संस्कृति विवि के सामने अचानक मैजिक के पहिये का टायर फट गया। इसके चलते मैजिक अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा कर रोड किनारे पलट गयी। इसके चलते उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गयी। इसकी जानकारी होने पर आसपास से आये लोग इलाका पुलिस व 108 एम्बुलेंस को सूचना देते हुए मैजिक से सवारियों को निकालने में जुट गये। पलटी मैजिक में बुरी तरह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.