फिरोजाबाद, अक्टूबर 27 -- शहर में फ्लाईओवर के निर्माण के चलते सुहाग नगर चौराहा से जैन मंदिर तक दिन में कई बार जाम के हालात बन रहे हैं। यहां पर वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है तो दो मिनट का रास्ता पार करने में 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। सोमवार दोपहर तीन बजे करीब लगने वाले जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। हाइवे के बीच में निर्माण कार्य चलने से हाइवे की चौड़ाई भी कम हो गई है। इससे कई बार जाम लग जाता है तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार को भी दोपहर तीन बजे करीब यहां पर जाम के हालात बन जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बूंदाबांदी एवं रिमझिम बरसात होने से बाइक सवार सबसे ज्यादा प्रभावित दिखाई दिए। हाइवे पर कहीं रुक भी नहीं सकते थे। इस स्थिति...