मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- नेशनल हाइवे पर तेज गति से दौड रही कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद दंपत्ति बाइक समेत गहरी खाई में गिरा। घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़ ने घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां पर गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। गाजियाबाद निवासी रणजीत सिंह पुत्र आभेराम शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी सुनीता को बाइक से लेकर मुजफ्फरनगर में रहने वाली अपनी साली संगीता के कार्यक्रम में शामिल होने गया। शाम को घर वापस लौटते समय नेशनल हाईवे पर रायपुर नंगली के समीप पहुंचने पर पीछे से तेज गति से आई कार ने ओवर टेक करने के प्रयास में बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दपंति बाइक समेत गहरी खाई में गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीर रूक गए। राहगीरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.