एटा, सितम्बर 9 -- हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में घुस गई। कार सवार सात लोग घायल हो गए। एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख अलीगढ रेफर कर दिया गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। अलीगढ़ थाना अकराबाद के गांव नगला लौकी देवेश कुमार परिवार के साथ सकीट क्षेत्र में गमी में शामिल होने आ रहे थे। मंगलवार दोपहर को हाइवे पर थाना पिलुआ क्षेत्र में बाईपास के पास पहुंचे। वहीं पर कार पीछे से ट्रैक्टर में घुस गई। कार का आगे का हिस्सा उड़ गया। चीख की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घायलों ने अपने नाम देवेश, छोटू, सुधा, रेखा, धर्मेन्द्र, यश निवासी नगला लौकी निवासी अकराबाद अलीग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.