झांसी, दिसम्बर 1 -- झांसी-खजुराहो नेशनल हाइवे पर भदरवारा गांव स्थित प्राचीन मां भद्रकाली मंदिर के प्रथम गेट के ठीक सामने दूसरी ओर सड़क कटी पड़ी है। जो हादसे को निमंत्रण दे रही है। गांव के आदित्यनारायन कौशिक, प्रदीप शर्मा, पिंका शर्मा बुखारा, ठाकुरदास पटेल, नरेंद्र चतुर्वेदी, अखिलेश तिवारी, मुन्नीलाल बाबा, रामजी मोर, हरप्रसाद श्रीवास, महेशचंद्र सहित अन्य ने बताया कि बरसाती सीजन में पटरी कटान के कारण सड़क का एक हिस्सा संकरा हो गया था, जो अभी भी वहीं स्थिति में होने से बड़े वाहनों के ओवरटेक के दौरान दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। दोनों ओर प्रतिदिन भारी वाहन आवाजाही करते हैं। कटे हुए हिस्से के कारण सड़क किनारे गहरी खाई जैसी स्थिति बन गई है। जिससे ट्रक, बसें एवं अन्य बड़े वाहन हल्की सी चूक में हाटसे के कारण से पलटने का खतरा बना रहता है। यहां कोई चेता...