जौनपुर, फरवरी 9 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के कोडरी गांव के पास हाइवे पर बनाये गए अवैध कट से कार मोड़ते समय तीन वाहन टकरा गए। घटना में दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए हैं। इससे हाइवे पर थोड़ी देर के लिए जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मौके से दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। घटना रविवार रात को हुई। लोहगाजर गांव निवासी करमवीर सिंह जलालपुर की तरफ से अपनी क्रेटा कार लेकर जौनपुर की तरफ जा रहे थे। हाइवे पर स्थित उक्त स्थान पर बनाये गए अवैध कट से उन्होंने अपनी कार को मोड़ दिया। उसी समय अचानक जौनपुर की तरफ से वाराणसी जा रही बस ने कार के अगले हिस्से में टक्कर मार दिया। बस की टक्कर लगने के बाद कार पीछे की तरफ चली गई। उसी समय वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही बोले...