आगरा, नवम्बर 25 -- कोतवाली क्षेत्र में प्रहलादपुर के समीप सोमवार की दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक ग्रामीण घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इंस्पेक्टर सोरों जगदीशचंद्र ने बताया कि कोतवाली पुलिस को दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार के घायल होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल ने अपना नाम खुराना निवासी फरीद नगर सोरों बताया। उसने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपनी बेटी के साथ बाइक से कासगंज की ओर जा रहा था। नगला खंजी के समीप अचानक सड़क पर आई एक महिला को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह घायल हो गए। पुलिस ने उनकी बाइक को प्रहलादपुर में एक व्यक्ति को सौंप दी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ...