मथुरा, जनवरी 4 -- मथुरा। थाना कोसीकलां अंतर्गत हाइवे पर ईदगाह तिराहे के समीप शनिवार रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए युवक को टक्कर मार दी। इसके चलते लालाराम मार्ग, कोसीकलां निवासी राशिद (33) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से राहगीरों की मदद से उपचार को भिजवाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां राजकमल सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर उसके शव को पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...