औरैया, फरवरी 24 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र से गुजर रहे इटावा-कन्नौज नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण कार्य में कथित लापरवाही सामने आई है। सोमवार देर रात थाने के पास एक ट्रक सड़क किनारे बने गड्ढे में उतरकर झुक गया। गनीमत रही कि वाहन पलटा नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया है कि इटावा से करीब 45 किलोमीटर तक सड़क निर्माण का टेंडर एक निजी कंपनी को दिया गया है। आरोप है कि कंपनी ने कस्बा कुदरकोट में सड़क बनने के बाद नाले का कार्य अधूरा छोड़ दिया है। सड़क और नाले के बीच की खाली जगह को अब तक गिट्टी या मिट्टी से नहीं भरा गया, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। सोमवार देर रात करीब एक बजे ग्वालियर से बिधूना गिट्टी लेकर जा रहा ट्रक दूसरे ट्रक द्वारा कट मारने से अनियंत्रित हो गया। पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.