मैनपुरी, मार्च 24 -- शहर के विभिन्न मार्गों के अलावा हाइवे और कस्बों को जोड़ने वाले मार्गों पर सुरक्षित सफर कैसे हो इसके लिए जनपद पुलिस यातायात पुलिस के सहयोग से सर्वे करेगी। इन मार्गों पर जहां-जहां हादसों से जुड़े स्थल हैं उन्हें चिह्नित किया जाएगा, साथ ही अवैध कट खत्म कराए जाएंगे। एसपी के निर्देश पर करहल-मैनपुरी मार्ग पर सिंहपुर नहर पुल के निकट बनाए गए कट को खत्म करने की कार्रवाई कराई गई है साथ ही यहां गिट्टी बालू अनाधिकृत रूप से रखने वाले दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है। मैनपुरी वाया करहल इटावा मार्ग का जब निर्माण हुआ था उस समय इस मार्ग पर लगभग 57 किमी दूरी सड़क के दोनों तरफ हादसे रोकने के लिए पोल लगाकर फैंसिंग कराई गई थी। ये मार्ग तब से लेकर लगातार एक साल पहले तक सड़क हादसों के दृष्टिगत सुरक्षित मार्गों में शामिल रहा। लेकिन धीरे-धीरे फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.