बदायूं, जून 5 -- बरेली-मथुरा हाईवे स्थित चौपाल सागर के पास मिले अज्ञात शव की पहचान थाना क्षेत्र ढकिया गांव निवासी महबूब 55 वर्ष पुत्र मोहम्मद शाह के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। महबूब की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महबूब सोमवार दो जून को बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर में अपने फुफेरे भाई की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। वहां से वह ऑटो में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में ऑटो चालक ने उन्हें चौपाल सागर पेट्रोल पंप के पास उतार दिया और ऑटो में तेल भरवाने लगा। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े महबूब को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महबूब के बड़े बेटे यूनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.