सोनभद्र, दिसम्बर 18 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी बाजार में बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बुधवार रात हाइवा और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। जबकि हाइवा मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात रेणुकूट से अम्बिकापुर की तरफ जा रहे हाइवा ने रायगढ़ छत्तीसगढ़ से पाइप लेकर आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक 30 वर्षीय संजय कुमार पुत्र राम आधार घायल हो गए। सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल चालक संजय कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। टक्कर मारने के बाद हाइवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि फरार...