मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। होली पर्व से पहले अवैध शराब की तस्करी पर नकेल कसते हुए मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान गिट्टी लदे एक हाइवा से हजारों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, होली को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गिट्टी लदे एक हाइवा को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान जब गिट्टी हटाई गई तो उसके नीचे काले पन्नी में छिपाकर रखे गए अंग्रेजी शराब के कार्टन बरामद हुए। कुल 476 कार्टून में लगभग 4202 लीटर शराब जब्त की गई। चालक-खलासी गिरफ्तार, नकद एवं जीपीएस बरामद कार्रवाई के दौरान हाइवा चालक अनोज यादव और खलासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी खगड़िया जिले के मानसी थाना क...