वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी। सुंदरपुर चौराहे पर बुधवार दोपहर हाइवा से दबकर 10 वर्षीय बालक रियासत की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने मौके पर वाहन रोक लिया। जमकर तोड़फोड़ के बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बालक का शव लेकर पिता बीच सड़क बैठा हुआ है। मौके पर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार फोर्स के साथ तैनात हैं। वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। दूसरे रास्तों पर वाहन डायवर्ट किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...