समस्तीपुर, फरवरी 11 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौराहा पर मंगलवार की देर रात हाईवा एवं बोलेरो पिकअप में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर चौराहा के निकट एक बिजली पोल से जा टकराई। हालांकि दोनों वाहन की टक्कर में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। इसमें दोनों वाहन के चालक आंशिक रूप से घायल हुये हैं। टक्कर के बाद चौराहा पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...