लातेहार, नवम्बर 26 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा बालूमाथ मुख्य मार्ग एन एच 22 स्थित मकईयाटाड़ के समीप बुधवार को एक कोयला लदी हाइवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा में वाहन चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही मकईयाटाड़ पिकेट प्रभारी रामजी ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। जेसीबी एवं स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान विकास गंझू, पिता बालेश्वर गंझू, निवासी सेमरसोत, बालूमाथ के रूप में हुई हैं। उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. संजय सिद्धार्थ की देखरेख में उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाइवा बालूमाथ की ओर से कोयला लेकर चंदवा की ओर जा रही थी, ...