धनबाद, फरवरी 22 -- खेमका कैरियर कोल परिवहन कंपनी द्वारा वाहन संख्या जेएच 09 एसी 6634 (हाइवा) पर लाखों रुपये के नुकसान का जिम्मेदार ठहराते हुए बरोरा पुलिस को दी गई शिकायत और उसके परिचालन पर रोक लगाने के मामले में वाहन मालिक ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से कंपनी को अपना लिखित स्पष्टीकरण पत्र दिया है। इसकी प्रतिलिपि बरोरा एरिया के जीएम, कोलियरी के पीओ, बरोरा थाना प्रभारी, धनबाद सांसद व बाघमारा विधायक को भी प्रेषित की गई है। हाइवा मालिक रामजी चौहान (मुराईडीह कॉलोनी निवासी) ने इसमें कहा है कि 17 फरवरी की रात तकनीकी खराबी के कारण उनका हाइवा मुराईडीह न्यू कांटा घर के प्लेट पर रात भर खड़ा रह गया था। उक्त घटना पूर्णतः आकस्मिक व तकनीकी कारणों से हुई थी। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए वाहन संचालन पर लगी रोक को अविलंब हटाने की मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.