देवघर, दिसम्बर 22 -- सारठ। रविवार शाम को सारठ देवघर मुख्य सड़क एनएच 114 ए पर सबेजोर मोड़ के निकट हाइवा ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक को हल्की चोट आई है। वहीं स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि घटना के बाद हाइवा मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में स्कार्पियो चालक थाना क्षेत्र के गण्डा निवासी पवन कुमार पंडित ने बताया कि वे सारठ से देवघर जा रहे थे। उसी दौरान देवघर की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक भी घायल हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से चालक को इलाज के लिए सारठ सीएचसी पहुंचा कर प्राथमिक उपचार कराया गया। गनीमत रही कि स्कॉर्पियो में सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। इधर घटना की सूचन...