गोड्डा, मई 7 -- गोड्डा। गोड्डा जिला के नगर थाना क्षेत्र के पांडुबथान के समीप हाइवा ने एक बाइक को टक्कर मार दी , जिससे बाइक सवार दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए । घायल व्यक्ति का नाम संदीप पूर्वे और सनद मुर्मू है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति गोड्डा की ओर आ रहे थे , इसी बीच पीछे से आ रही हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी । जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को उठाया गया और पुलिस को सूचना दी गई । जहां मौके पर गस्ती पहुंचकर दोनों घायलों को गाड़ी में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आई , जहां डॉक्टर ने दोनों घायलों का इलाज किया । डॉक्टर ने बताया की एक घायल के सिर पर गंभीर चोट आई है और चेहरा भी बुरी तरह जख्मी हो गया है , फिलहाल उन्हे भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है । वहीं इस घटना की सूचना के बाद घायलों के घरवाले और रिश्तेदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.