रामगढ़, फरवरी 13 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि रामगढ़ बोकारो मार्ग के छोटकी पोना के समीप हाइवा ने बाइक सवार को चपेट में लिया इससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया है। महिला अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर गोला से अपने घर उरिमारी वापस लौट रही थी। इसी बीच छोटकी पोना के समीप एक हाइवा के चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उधर पुलिस ने हाईवा को जप्त कर थाना ले आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...