चतरा, फरवरी 19 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। जाम के दौरान आधा दर्जन हाइवा के शीशे तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में चतरा के आरोपी राजा कुमार को टंडवा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कांड संख्या 55/26 में राजा के अलावा 25 से 30 अज्ञात आरोपी बने हैं। मालुम हो कि मंगलवार की रात हाईवा की चपेट में आने से एक ऑटो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया था। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने खड़े कई हाईवा के शीशे को भी तोड़ दिया था। इसी मामले में टंडवा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...